बेगुसराय, फरवरी 1 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रियांशु उर्फ बादल हत्याकांड में रविवार की सुबह से ही स्थानीय पुलिस लगातार सुराग ढूंढने में लगी है। परिजन एवं पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में की गई हत्या का मामला प्रतीत होता है। मंझौल एसडीपीओ के नेतृत्व में इस मामले में मोहनपुर गांव से एक लड़की समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे थाना में पूछताछ की जा रही है। जांच प्रभावित होने के लिहाज से हिरासत में लिए गए लोगों का नाम बताने से पुलिस इनकार कर रही है। वहीं, पुलिस ने शीघ्र ही इस मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है‌।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...