सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेथरा निवासी मोहम्मद फाजिल अंसारी दो हफ्ते पहले साइकिल से विद्यालय जा रहा था। जैसे ही वह मकरहा राइस मिल के पास पहुंचा, तभी एक स्कूटी सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बिना किसी कारण दोनों पुरुषों ने छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति ने पीठ पर असलहा रखकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मंगलवार को पुलिस में की। थानाध्यक्ष दोस्तपुर अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.