गोंडा, फरवरी 6 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसापुर गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बीते शुक्रवार को जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचरन गांव के रहने वाले युवक सौरभ गोस्वामी पुत्र बद्री विशाल गोस्वामी द्वारा थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार वह गुरुवार को नंदनी कालेज में परीक्षा देने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहा था। दोपहर 12 बजे के आसपास नवाबगंज-गोंडा हाईवे पर परसापुर गांव के निकट विपक्षी अभी जायसवाल पुत्र अज्ञात निवासी खरगूपुर बाजार ने अपने साथी अर्जुन गोस्वामी के साथ मुझे रोक लिया और लाठी-डंडे, राड और हॉकी से मारा-पीटा। स्थानीय लोगों को इकट्ठा होता देखकर विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.