कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। काकादेव में छात्र के साथ हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फिलहाल पुलिस की दो टीम घटना के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपित की तलाश में जुटी है। इस मामले घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 39 सेकेंड के एक वीडियो में आरोपितों ने 22 थप्पड़ और घूसे जड़े थे। जबकि, दूसरे वीडियो में एक आरोपित फायरिंग करते हुए कैद हुआ था। गीता नगर निवासी बीकॉम छात्र अमन सोनकर सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ पांडु नगर स्थित मानस मंच पार्क के पास चाय पीने गए थे। इस दौरान नशेबाजी के विरोध में आरोपितों ने छात्र को बेरहमी से पीटा था। वहीं एक आरोपित ने फायरिंग की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काकादेव पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी राजे...