नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- नई दिल्ली, व.सं.। मंडावली थाना पुलिस ने नाबालिग से गांजा सप्लाई करवाने के आरोप में 21 वर्षीय रोहित सोनी और नाबालिग को गिरफ्तार किया है। नौवीं कक्षा का छात्र शामिल था। दोनों के पास से 9.86 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर 8 दिसंबर की रात गश्त के दौरान संदिग्धों को पकड़ लिया गया। रोहित नोएडा के एक होटल में सीनियर स्टेवर्ड के तौर पर काम करता है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...