मुंगेर, दिसम्बर 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बीते 12 नबंवर को नगर के कंटिया बाजार स्थित संत टेरेसा सेमिनरी के हॉस्टल में रह रहा गंगटा थाना क्षेत्र के पोकरी गांव निवासी दीपक कुमार सिंह का 10 वर्षीय छात्र साहिल कुमार की संदिग्ध मौत मामले का मुख्य अभियुक्त सन्नी कुमार को हवेली खड़गपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए हवेली खड़गपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवम स्वराज ने बताया कि मृतक छात्र साहिल की मां रंभा देवी ने अपने पुत्र की विद्यालय के हॉस्टल में मौत को लेकर हवेली खड़गपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया था। प्राथमिकी में मृतक की मां रंभा देवी ने हॉस्टल इंचार्ज सन्नी कुमार पर बेटे के साथ मारपीट और उसकी हत्या का आरोप लगाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...