नोएडा, दिसम्बर 9 -- ग्रेटर नोएडा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालयों में छात्रों को साइबर सुरक्षा के बारे में भी पढ़ाया जाएगा, जिसके लिए शिक्षक को साइबर सुरक्षा का नोडल बनाया जाएगा। साथ ही विभिन्न गतिविधियां भी कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सुरक्षा संबंधित नियमों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभिभावकों के साथ भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की जाएगी। प्रार्थना सभा में इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। जागरुकता के लिए स्लोगन, निबंध और पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...