बरेली, फरवरी 22 -- मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज में प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया। चौकी प्रभारी मीरगंज पंकज कुमार ने कहा कि हमें साइबर अपराध से बचने को जागरूक रहना होगा। उन्होंने छात्र छात्राओं को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया। छात्रों ने साइबर क्राइम से बचाव के तरीके ग्रामीणों को बताने का संकल्प लिया। यहां कार्यक्रम अधिकारी बीके प्रधान, रत्नाकर दुबे, विजय कुमार, शिव प्रताप सिंह, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...