पटना, दिसम्बर 15 -- बिहार पब्लिक स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की सोमवार को हुई बैठक में छात्र सांस्कृतिक मिलन समारोह की तिथि बदलने का निर्णय लिया गया है। आयोजन अब 31 जनवरी 2026 को होगा। यह निर्णय एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। श्री सिंह ने बताया कि छात्रों की वार्षिक एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्थगित किया गया है। उपाध्यक्ष डॉ. एसएम सोहेल ने बताया कि यह फैसला छात्रों पर अतिरिक्त शैक्षणिक दबाव न पड़े, इस उद्देश्य से लिया गया है। राष्ट्रीय सचिव प्रेम रंजन ने बताया कि समारोह पूर्व निर्धारित स्थान रवीन्द्र भवन में ही होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...