मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू की तरफ से सोमवार को आयोजित छात्र संवाद में पीजी सेकेंड सेमेस्टर के रिजल्ट में प्रमोट किये गये छात्र बड़ी संख्या में पहुंचे। छात्रों ने अधिकारियों से रिजल्ट में सुधार की मांग की। इस दौरान कुछ छात्रों ने हंगामा भी किया। पीजी सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट हाल में ही जारी किया गया है। छात्र जदयू के विवि अध्यक्ष अंकित कुमार किशन के नेतृत्व में प्रमोटेड छात्र संवाद में पहुंचे। विवि अध्यक्ष ने संवाद में मौजूद डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. रेणुबाला और डॉ. आनंद दुबे से छात्रों की मांग रखी। छात्रों का कहना था कि उनकी परीक्षा काफी बेहतर हुई थी, लेकिन रिजल्ट खराब आया है। सबसे ज्यादा शिकायत फिजिक्स विभाग के छात्रों की थी। छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.