पलामू, मई 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू)ने छात्रहित में जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके वैद्य की अनुपस्थिति में शिक्षक जय प्रकाश राम को मांग पत्र सौंपा। एक वर्ष पूर्व राजनितिक विज्ञान की शिक्षिका स्वीटी बाला पर जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने, भीषम गर्मी को देखते हुए विभिन्न कक्षाओं के लगे पंखों को अविलंब दुरूस्त करने, कॉलेज परिसर और वर्ग कक्ष की साफ-सफाई नियमित कराने,छात्र-छात्राओं को आईडी कार्ड उपलब्ध कराने, शिक्षकों की कमी की समस्या का निराकरण करने आदि मांगें शामिल है। आजसू छात्र नेता अभिषेक राज ने कहा कि राजनितिक विज्ञान की शिक्षिका का मामला बेहद पुराना है। जिसे तीन प्राचार्य एवं तीन कुलपति के समक्ष लाया जा चुका है। मगर अब तक कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वस्तिक सिन्हा ने कहा की भीषम गर्मी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.