भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर। मारवाड़ी कॉलेज कैंटीन परिसर में छात्र रालोमो ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्या को लेकर समीक्षा बैठक की। गिरीश झा ने कहा विवि में शैक्षणिक अराजकता एक गंभीर विषय है। जब तक शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक छात्र हित सुरक्षित नहीं हो सकता। सत्यम मिश्रा ने कहा कि संगठन प्रशासन से मांग करता है कि शैक्षणिक अव्यवस्थाओं को अविलंब दूर किया जाए। हृषिकेश प्रकाश ने कहा कि छात्रहित में हर मोर्चे पर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर शुभम, नवल सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...