प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केपीयूसी छात्रावास के अंत:वासी अनुराग चौहान पर सोमवार शाम को हुए जानलेवा हमले के विरोध में छात्रों ने एसीपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराएं बढ़ाने की मांग की। छात्र नेता अजय पांडेय 'बागी' ने कहा कि आरोपियों की आपराधिक प्रवृत्ति की छवि रही है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र मजबूर होकर उग्र आंदोलन करेंगे। छात्र नेता आयुष प्रियदर्शी ने मांग की कि मेडिकल जांच के आधार पर कठोर धाराएं लगाकर पुलिस विधिक कार्रवाई करे। छात्र सौरभ व अनुराग ने कहा कि धारदार हथियार से हमला निंदनीय है और दोषियों को जेल भेजकर ही न्याय संभव है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचे और घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.