धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता शिक्षकों ने छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर विद्यालयों में नए शिक्षकों के पदस्थापन व स्थानांतरण की मांग की है। यह मांग रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई एवं विभिन्न अंचल कमेटियों की संयुक्त बैठक में उठी। अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार भगत कर रहे थे। बैठक में शिक्षकों को परिवहन भत्ता देने की मांग पर डीएसई से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और शिक्षकों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा हुई। 18 जनवरी को बिरसा मुंडा पार्क में वनभोज एवं शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजित करने और जनवरी 2026 तक सेवानिवृत्त होनेवाले सभी शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा। अंचलों में सदस्यता अभियान चलाने और जिन...