प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। बीते 25 फरवरी की रात फव्वारा चौराहे पर छात्र शशांक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वालों में मुख्य आरोपी शुभम उपाध्याय सहित आधा दर्जन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक सिर्फ एक आरोपी सूरजभान को ही गिरफ्तार कर सकी है। जबकि मुख्य हत्यारोपी सहित अन्य सभी फरार चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मुख्य हत्यारोपी ने पुलिस के लगातार दबिश से बचने के लिए न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए वकील के माध्यम से प्रार्थना पत्र दायर किया है। कोर्ट में गुरुवार को संभवत: इस पर सुनवाई होगी। शुभम के अधिवक्ता ने मुकदमे में दर्ज नाम में भिन्नता को भी मुद्दा बनाया है। एफआईआर में चित्रकूट निवासी शुभम उपाध्याय लिखा है। जबकि कोर्ट में याचिका दायर करने वाले ने खुद का नाम शुभम मिश्रा होने का दावा किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.