गंगापार, फरवरी 18 -- सैदाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया तथा प्राचार्य आशीष जोशी ने सलामी ली। खेलो में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट आदि प्रमुख रहे। छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा निर्णायकों द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया गया। समापन पर छात्र वर्ग में चैम्पियन का खिताब देवेश कुमार मिश्रा ने प्राप्त किया जबकि छात्रा वर्ग में चैम्पियन निधि सिंह रहीं। दोनों विजेताओं के उत्कृष्ट प्...