पटना, जुलाई 13 -- रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने राहुल यादव को छात्र रालोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। रविवार को पार्टी के राज्य कार्यालय पटना में केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, यश राज पासवान की उपस्थिति में पारस ने राहुल यादव को मनोनयन पत्र सौंपा। खगड़िया जिले के राहुल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वे विगत दो वर्ष से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सूरजभान सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है राहुल पार्टी के छात्र संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, पूर्व सांसद चंदन सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह ने राहुल यादव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.