मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू के कर्मचारियों के आंदोलन का छात्र राजद ने समर्थन किया है। छात्र राजद के चंदन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत है। विश्वविद्यालय प्रशासन नियम-परिनियम को ताक पर रखकर कर्मचारियों को उनके अधिकार से वंचित कर रहा है, जिसका सीधा और तत्कालिक उदाहरण उपकुलसचिव वन की नियुक्ति है। पहले भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहितों के मुद्दे पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई। अगर गंभीरता दिखाई होती तो बिहार सरकार द्वारा आदेशित पीजी की पढ़ाई में सभी वर्ग के छात्राओं व एससी/एसटी वर्ग के छात्रों से शुल्क नहीं ले रही होती। अब कर्मचारियों के साथ भी विश्वविद्यालय प्रशासन वही कर रहा है। विवि के कर्मचारी मांगों के समर्थन में मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.