गिरडीह, मार्च 29 -- गिरिडीह। छात्र युवा अधिकार संघ की एक बैठक ऑनलाइन हुई। जिसकी अध्यक्षता उमेश वर्मा ने की। बैठक में जेटेट परीक्षा आयोजन, टीजीटी शिक्षक भर्ती व जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में संघ ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार से चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया। बताया गया कि 29 मार्च को जेटेट परीक्षा के आयोजन, जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर जारी करने और टीजीटी शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग को लेकर ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। आंदोलन के क्रम में सभी विधायकों को मांग पत्र सौंपा जाएगा। मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। बैठक में शामिल जीवन कुमार ने कहा कि झारखंड में नई सरकार के बने 3 महीने खत्म होने को है। राज्य के मुख्यमंत्री हेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.