रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) की ओर से मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय व डीएसपीएमयू में फगुआ सह होली मिलन का आयोजन किया गया। डीएसपीएमयू प्रवेश द्वार व रांची विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डीजे की धुन पर छात्र-छात्राओं ने अबीर से होली खेली। छात्र-छात्राएं नागपुरी, हिन्दी व भोजपुरी गानों पर खूब थिरके। कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, जेएमएम जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह, समाजसेवी सीमा राय, ऋषि शाहदेव, तालकेश्वर महतो सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया। आयोजन में जेसीएम के अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, प्रेम प्रतीक केशरी, भास्कर महतो, राहुल मुंडा, मनीष राणा का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्त...