पटना, मई 14 -- B.N College Patna: पटना के बीएन कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज कैंपस में हुई बमबाजी की घटना के बाद बुधवार को कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही। कॉलेज में शिक्षक और कर्मचारी तो पहुंचे, पर छात्रों की उपस्थिति दस प्रतिशत से भी कम रही। कोई क्लास नहीं चला। कॉलेज से सीआईए की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। अभी प्राचार्य के निर्देश पर शिक्षकों और कर्मियों को घर जाने का निर्देश दिया गया। बमबाजी की घटना में घायल छात्र सुधीर की स्थिति बहुत ही नाजुक बनी हुई है। इसके शरीर से काफी खून का रिसाव हो गया है। जिसकी वजह से घर वाले भी काफी दुखित हैं। कॉलेज प्रशासन को भी डर है की अगर छात्र को कुछ हुआ तो कॉलेज की बदनामी के साथ ही बड़ा हंगामा होगा। इस घटना ने कॉलेज प्रशासन को पूरी तरह से हिला दिया है। इधर बीएन कॉलेज छात्रावास से भी छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.