प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के मीराभवन स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र के अपहरण की कहानी झूठी निकली। वह खुद ही रोडवेज बस से प्रयागराज चला गया था। पुलिस ने उसे घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उसने सच बता दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन निवासी एक छात्र मोहल्ले के ही एक विद्यालय में हाईस्कूल में पढ़ता है। स्कूल के बाद वह कोचिंग चला जाता है। कोचिंग का समय खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। देरशाम एक प्रयागराज के एक दुकानदार ने परिजनों को फोन कर बताया कि वह उसके पास पहुंचा है। परिजन उसे प्रयागराज से ले आए तो उसने बताया कि दोपहर बाद कार सवार उसे अगवा कर ले गए। वह प्रयागराज में कार से कूदकर भाग निकला। मामले की जांच कर रहे हॉस्पिटल चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.