मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छात्रों का प्रोफाइल डाटा अपडेट नहीं करने के कारण 10 बीईओ पर कार्रवाई की गई है। जिले में अब भी 26 हजार छात्रों का डाटा यू डायस पर अपडेट नहीं किया गया है। यू डायस पर इस बार छात्रों के नामांकन के साथ ही उनका प्रोफाइल और उनको मिलने वाले लाभ का पूरा ब्योरा देना है। डीईओ ने कहा कि इन 10 प्रखंडों में सबसे अधिक डाटा लंबित रखा गया है। जिले के मुशहरी, मोतीपुर, कुढ़नी, औराई, गायघाट, सकरा, बंदरा, पारू, कटरा और बोचहां बीईओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन प्रखंडों में एक हजार से सात हजार तक बच्चों का डाटा लंबित रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.