फतेहपुर, जनवरी 15 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के पचीसा मजरे खैरई निवासी छात्र पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र शहनवाज नगर के एक विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। वह गुरुवार शाम कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में खैरई मोड़ के पास चार पहिया वाहन से पहुंचे कुछ युवकों ने उसे अचानक रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बिना किसी कारण छात्र के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल छात्र ने इस संबंध में कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी आरके पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...