बागपत, फरवरी 4 -- दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र द्वारा पड़ोसी गांव निवासी दो बच्चियों को अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने के प्रयास के मामले में पिता ने नामजद तहरीर दी है। दोनों बच्चियां सगी बहने हैं वे भी उससे जूनियर कक्षाओं में उसी स्कूल में पढ़ती हंै। मामला तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। बताया कि किशोर बाइक लेकर पड़ोसी गांव से निकल रहा था रास्ते में खड़ी दोनो बच्चियों को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया। किसी ग्रामीण द्वारा बच्चियों को बाइक पर बैठाने को लेकर टोका तो किशोर बच्चियों को वहीं बाइक से उतारकर चला गया। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि बच्चियों के पिता ने थाने पर बच्चियों को बाइक पर बैठाकर ले जाने के प्रयास की तहरीर दी है जिस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...