मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी कालोनी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट मामले में पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर चार नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। रविवार शाम को गांधी कॉलोनी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। इस दौरान एक छात्र ने फायर भी किया था। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने पहुंच कर जांच की थी। इस मामले में रामपुरी निवासी शिव कुमार ने नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा दिव्यांश अपने साथी फ्रैंडस कॉलोनी निवासी राज व अमन के साथ गांधी कॉलोनी में टयूशन पढ़ने जा रहा था।रास्ते में प्रेमपुरी निवासी रुद्र, नंदू, आर्य व अमन व छह सात अन्य साथियों के साथ मिला। आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और आरोपी रुद...