नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। भजनपुरा इलाके में रंजिश के चलते एक छात्र पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लोहे के कड़े और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय देवांश शर्मा तिमारपुर इलाके में परिवार के साथ रहता है। 5 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह अपने दोस्त गर्व अरोड़ा के साथ स्कूटी से यमुना विहार स्थित मौसी के घर जा रहा था। रास्ते में दोनों बी-5 मार्केट में खाने के लिए रुके, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपी पीछे से पहुंचे और देवांश पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों और लोहे के कड़े से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना म...