फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- फर्रुखाबाद। सीओ सिटी कार्यालय से कुछ दूरी पर रविवार की शाम एक छात्र पर गोली चलाई गई, जिसमें वह बाल बाल बच गया। इसमें पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। सिविल लाइन मोहल्ला निवासी पीयूष यादव ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि यह लोग कार पर सवार होकर आए। झगड़ा करते हुए गोली चलाई जिसमें वह बच गया। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि इसमें पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...