मधेपुरा, फरवरी 4 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर में यूजीसी नियम के समर्थन में छात्रों ने मार्च निकाला। यूजीसी नियम के समर्थन में छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज चौक होते हुए कला भवन परिसर तक पहुंचा। प्रदर्शनकरियों ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में पिछड़े, दलित, आदिवासी वर्ग के छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न हो रहा है। यूजीसी का आंकड़ा बता रहा है कि बीते 5 वर्षों में इस तरह के घटनाओं का आंकड़ा 118 प्रतिशत बढ़ गया है। ऐसे में देश के वंचित, पिछड़े, दलित और आदिवासी छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित नहीं है। छात्रों ने मांग किया कि यूजीसी नियम को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सख्ती के साथ लागू करे। मार्च में निशांत यादव, निखिल यादव, वसीमुद्दीन नन्हे, कृष्णा कुमार, पावेल कुमार, रौशन कुमार बिट्ट...