नोएडा, फरवरी 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-168 स्थित सनवर्ल्ड अरिस्टा सोसाइटी में शनिवार को 15वीं मंजिल से कूदकर 12वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि वह पढ़ाई को लेकर बीते कुछ दिनों से तनाव में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को परिजनों को शव सौंप दिया और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले कारोबारी ऋषि प्रधान का बेटा आर्यन प्रधान दिल्ली के साकेत स्थित निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। स्कूल में शनिवार को उसकी प्रायोगिक परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह दोपहर करीब एक बजे सोसाइटी पहुंचा, लेकिन अपने टावर की बजाय टावर नंबर-10 में चला गया। सीसीटीवी फुटेज में वह लिफ्ट से ऊपर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद उसने 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की ...