फरीदाबाद, दिसम्बर 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-86 स्थित समर पाम सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूदकर कॉलेज छात्र ने जान दे दी। यह घटना बुधवार शाम की है। छात्र की मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आत्महत्या की वजह जानने में जुटी हुई है। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित समर पाम सोसायटी निवासी 20 वर्षीय छात्र मानव जोशी सूरजकुंड रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार को वह अपने फ्लैट में अकेला था। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे वह अपनी सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूद गया। छात्र के कूदने से वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सोसाइटी के लोग छात्र को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोसाइटी वासियों ने इस मामले की सूचना मृतक के माता-पिता को दे दी। घटना के वक्त वे घर पर मौजूद न...