कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। यूपी और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग एक छात्र ने केस्को को ईमेल कर के उठाई है। उसने अनुरोध किया है कि 14 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के नियम के बावजूद कभी फॉल्ट और इन दिनों ज्यादातर मरम्मत के नाम पर शटडाउन से बिजली न आने से परेशानी बनी हुई है। परीक्षा की तैयारी पर असर न पड़े, इसके लिए यह मांग की गई है। केस्को को भेजे मेल में सार्थक ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए फरवरी और मार्च में केस्को रिहायशी इलाकों में जीरो कट पॉलिसी अपनाए। पढ़ाई का समय शाम से देर रात तक और फिर सुबह रहता है, इसलिए रात आठ से अगले दिन सुबह आठ बजे तक शटडाउन न लिया जाए। मरम्मत कार्य के लिए यदि शटडाउन जरूरी हो तो केस्को की ओर से इसके लिए 48 घंटे पहले सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.