बेगुसराय, फरवरी 11 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मनसेरपुर वार्ड संख्या 7 में मंगलवार की रात 11वीं कक्षा के एक 17 वर्षीय छात्र के द्वारा घर के कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर जान देने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान मनसेरपुर निवासी राजेश तांती के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है। परिजनों के अनुसार दिलखुश मंगलवार की रात भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार की सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आशंका हुई। परिजनों के द्वारा दरवाजा तोड़कर देखने पर वह कमरे में अचेत अवस्था में फंदे से लटका हुआ मिला। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी...