पीलीभीत, जनवरी 3 -- बीसलपुर। छात्र ने किसी बात को लेकर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत चिंताजनक बताते हुये उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंसरा निवासी राजेश कुमार का पुत्र अजय कुमार 14 कक्षा 10 का छात्र है। किसी बात को लेकर उसने घर में रखा जहर खा लिया देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने छात्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक बताते हुए उस जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...