फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रीनफील्ड क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय निजी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत हो गई। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी राजा सिंह के बेटे तरुण सिंह आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थे। शुक्रवार को वह स्कूटी पर सवार होकर ओमेक्स सोसाइटी बैंक के किसी काम से आए थे। ओमेक्स सोसाइटी से काम निपटाकर वह स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें तुरंत सेक्टर-21ए स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें...