महाराजगंज, नवम्बर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम कलनही खुर्द निवासी एक छात्र ने अपने ही अपहरण की कहानी रच दी थी। वह चार दिन पहले घर से स्कूल पढ़ने निकला और गायब हो गया। इस दौरान वह अपना फोन बंद रखा। उसके जालंधर पंजाब से लौटने के बाद इस बात का खुलासा हुआ। ग्राम कलनही खुर्द निवासी एक शख्स ने बीते तीन नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र निचलौल के एक स्कूल में पढ़ता है। उसका पुत्र उसी दिन सुबह घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकला था। स्कूल अपराह्न दो बजे बंद हो जाता है। लेकिन उसके बाद से वह अपने घर वापस नहीं लौटा। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन की गई तो कुछ भी पता नहीं चल पाया। स्कूल में पता करने पर मालूम हुआ कि बच्चा उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। इस दौरान उसका फोन भी स्विच ऑफ था। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.