छपरा, मई 15 -- गड़खा, एक संवाददाता। एआईएसएफ के प्रदेश नेता व सीपीआई पार्टी मेंबर राहुल कुमार यादव ने संगठन व सीपीआई के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम पटना में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू व युवा नेता कन्हैया कुमार ने छात्र नेता राहुल कुमार यादव व उनके दर्जनों समर्थकों को सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद छात्र नेता राहुल कुमार यादव ने कहा कि सारण के छात्र-युवाओं को एकजुट कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर संविधान की रक्षा व छात्र, युवाओं, किसान, मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए जमीनी स्तर राहुल गांधी लगातार संघर्षरत हैं। उनके विचारों व जनहित में संघर्षों से प्रभावित होकर हम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.