मेरठ, दिसम्बर 1 -- महिला के उपचार के लापरवाही बरतने के मामले में हंगामे के बाद छात्र नेता को जान से मारने की धमकी दी। छात्र नेता ने गंगानगर थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंचौली क्षेत्र के नंगलाशेखू गांव निवासी छात्र नेता हैविन खान की चाची शबनम का पांच महीने पूर्व एप्सनोवा अस्पताल में पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से महिला के टांकों में सूजन एवं पस बह रहा है। यह सर्जरी डॉक्टर आरिफ ने की थी। जिसके चलते सरविल अपनी पत्नी शबनम को लेकर कई बार अस्पताल के चक्कर काट चुका है, लेकिन महिला के उपचार में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बीते शनिवार को छात्र नेता हैविन खान अपने चाचा सरविल और चाची शबनम को लेकर अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.