गोपालगंज, फरवरी 1 -- फुलवरिया। फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी घनश्याम बैठा के पुत्र व छात्र नेता पवन कुमार बैठा (18 वर्ष) की शनिवार देर शाम हरियाणा के फरीदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना देर रात मोबाइल फोन से मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार पवन कुमार बैठा फरीदाबाद में रहकर पढ़ाई करता था और हाल ही में छात्र संघ चुनाव में प्रदेश सचिव पद पर निर्वाचित हुआ था। शनिवार की शाम वह बाइक से कोचिंग क्लास से लौट रही अपनी दोनों बहनों को लेने गया था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...