बांदा, दिसम्बर 16 -- बांदा संवाददाता। दिल्ली की तरह ही अब मंडल मुख्यालय के बांदा शहर की वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में पहुंचकर खतरे के निशान पर है। बांदा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 253 दर्ज किया गया है। पर्यावरणीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, स्थानीय छात्र नेताओं ने बांदा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए डिजिटल और ज़मीनी स्तर पर एक मुहिम शुरू की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और जनसंपर्क के माध्यम से शहरवासियों से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है। उनका मत है कि जनपद में कोई बड़ा औद्योगिक क्षेत्र न होने के बावजूद भी एक्यूआई का इतना बढ़ा हुआ स्तर यह दर्शाता है कि स्थानीय स्तर पर कचरा जलाना, वाहनों का अत्यधिक उपयोग, वृक्षों की कमी ही मुख्य कारण हैं। छात्रनेता शैलेंद्र वर्मा, यशराज गुप्ता साजिद अली ने बताया कि यह एक छोटा शहर ...