नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश पर सोमवार को छात्र संघ प्रतिनिधियों को हॉस्टल से बाहर निकालने पहुंचे सुरक्षाकर्मियों को विरोध का सामना करना पड़ा। सोमवार को जेएनयू छात्र संघ सचिव सुनील यादव को ब्रह्मपुत्र हॉस्टल से निकालने पहुंचे सुरक्षाकर्मियों को छात्रों के भारी विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा। यही स्थिति बाकी पदाधिकारियों के साथ हुई। बीते साल लाइब्रेरी में हुई तोड़फोड़ के आरोप में जेएनयू छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को दो सेमेस्टर के लिए निलंबित किया गया है। सुनील यादव ने बताया कि जेएनयूएसयू अध्यक्ष अदिति मिश्रा व संयुक्त सचिव दानिश अली के यहां भी सुरक्षाकर्मी गए थे, लेकिन उनको भी विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद वह लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...