नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। जेएनयू के पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के सभी चार केंद्रीय पदाधिकारियों और पूर्व अध्यक्ष को निलंबित करने के फैसले पर आपत्ति जताई है। पूर्व छात्रों ने जेएनयू कुलपति प्रो. शांतिश्री धुलिपुडी पंडित को इसे लेकर एक खुला पत्र लिखा है। पूर्व छात्रों ने इस निर्णय को अभूतपूर्व और विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक ढांचे के विरुद्ध बताया है। पत्र में कहा गया है कि जेएनयूएसयू विश्वविद्यालय का वैधानिक निकाय है। प्रशासन के पास इसे निष्क्रिय करने का न तो अधिकार है और न ही नैतिक आधार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...