मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्नक कॉलेज में चल रहे शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के दूसरे दिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में अभिभावक कॉलेज पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन नोडल पदाधिकारी डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह की देखरेख में किया गया। संगोष्ठी के दौरान मंच पर मौजूद शिक्षकों ने अभिभावकों से सीधा संवाद किया। चर्चा का मुख्य केंद्र छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता और लैब में व्यावहारिक प्रशिक्षण रहा। प्राचार्य ठाकुर संजय कुमार ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे सुनिश्चित करें कि छात्र नियमित रूप से कक्षाओं में आएं, क्योंकि तकनीकी शिक्षा में 75% उपस्थिति अनिवार्य है। अभिभावकों ने भी मेंटर सिस्टम और लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं पर संतोष जताया और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान प्रो. मोहम्मद सिराज, प्रो. विनय रंजन, प्रो. सुमन ...