बदायूं, नवम्बर 30 -- बदायूं। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य वक्ता ने कहा कि छात्र-छात्रायें मेहनत से पढ़ाई कर वैज्ञानिक बन सकते हैं। इससे पूर्व मां सरस्वती की वंदना की गयी। कार्यक्रम अध्यक्ष लालाराम वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्रायें मन लगाकर पढ़ाई करें। संचालन आचार्य कौशल किशोर पाठक ने किया। रूपेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, नरेश पाल सिंह, राकेश मिश्रा, अविलेश यादव, निरंजन सिंह, मुकेश तिवारी, जयप्रकाश, राजकुमार गोला, राजीव कुमार सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, आयुषी, रिया राजपूत, ज्योत्सना सिंह, प्रियंका सिंह, पूजा शर्मा, कंचन गुप्ता, आंचल पाठक, सुमन शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...