पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- बीसलपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमे कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने कक्षा शरू पठन-पाठन, शिशुओं का बस्ता निरीक्षण, शिशुओं से मौखिक प्रश्नोत्तर, कक्षा का स्तर, कार्यालय में आय-व्यय पंजी, शिशु लेखा पंजी, शुल्क विवरण पंजी, विभागीय पंजियों का निरीक्षण किया। विद्यालय द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केन्द्र वाल्मीकि बस्ती में जाकर निरीक्षण किया एवं शिशुओं से मौखिक रूप से वार्ता की तथा वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिशु सभा का अवलोकन किया। प्रबंध समिति, पूर्व छात्रों, आचार्य एवं शिशु भारती पदाधिकारियों के साथ बैठकें की तथा अपने सुझाव दिये। निरीक्षक बन्धुओं ने अपनी लिखित आख्या प्रान्तीय कार्यालय को प्रेषित की प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने निरीक्षण टोली का आभार व्यक्त किया। ...