जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- गीता के सामूहिक पाठ से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से गुंजायमान हो उठा श्री स्वामी परांकुशाचार्य आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में श्री गीता जयंती का आयोजन हुलासगंज, निज संवाददाता। श्री स्वामी परांकुशाचार्य आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हुलासगंज में सोमवार को श्रीगीता जयंती का भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक जागरण और भारतीय ज्ञान परम्परा के प्रति आस्था को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 11 बजे हुआ, जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता का सस्वर पाठ किया। सभी के मधुर उच्चारण से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरेंद्र शर्मा, डॉ. श्रीनिवास शर्मा, ड...