रिषिकेष, दिसम्बर 15 -- केंद्रीय विद्यालय रायवाला में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। सोमवार को रायवाला स्थित केंद्रीय विद्यालय रायवाला में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य रीता इंद्रजीत सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपलब्धियों एवं शैक्षिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य देश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। अंग्रेजी प्रवक्ता आशा नैथानी ने भी स्थापना दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालय से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं और विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यालय के सभी छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से "...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.