धनबाद, जून 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरक ब्रांच धनबाद पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सतरंगी छटाओं के साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। मौका था लोक नृत्य प्रतियोगिता का। विद्यालय अध्यक्ष प्रभाष डोकानिया, सचिव आलोक चौधरी, संगीता डोकानिया, अंजना अग्रवाला व प्राचार्या पूर्णिमा सिल ने उद्घाटन किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुजरात, पंजाब, तेलंगाना, आसाम, बंगाल, झारखंड, बिहार व महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों के नृत्य किए। छात्र-छात्राओं की वेशभूषा, भाव-भंगिमा व संगीत की ताल बद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रुप ए में छठी कक्षा के मध्य प्रदेश- प्रथम, गुजरात द्वितीय, ग्रुप बी में आठवीं के कर्नाटक प्रथम और सातवीं कक्षा के बिहार द्वितीय, ग्रुप सी में कक्षा नवम प्र...