हरिद्वार, फरवरी 16 -- हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत भारत की संसद का दौरा किया। सेंट्रल हॉल देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। देहात क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं ने तो पहली बार देश की राजधानी दिल्ली देखी। शैक्षिक भ्रमण के तहत दिल्ली जाने वाले शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी और सचिव डॉ. आदित्य सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। छात्र-छात्राओं को संसद भवन के स्टाफ की ओर से शैक्षिक भ्रमण कराया गया। छात्र-छात्राओं ने लोक सभा और राज्यसभा की दर्शक दीर्घा, स्थापत्य दीर्घा, शिल्प दीर्घा, सेंट्रल हाल का अवलोकन किया। सेंट्रल हॉल देखकर छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। सेंट्रल हॉल में विशेष प्रकार के पंख देखकर छात्र-छात्राओं ने उनके बारे में संसद भवन के स्टाफ से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.