रिषिकेष, जून 6 -- ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने प्रतिभाग कर गर्मियों की छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाया। समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृातिक प्रस्तुतियां दीं। शुक्रवार को ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में 12 दिवसीय समर कैंप के समापन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शिक्षा हमारे जीवन को एक नया रूप देती है उसी प्रकार मनोरंजन के रूप में भी ऐसी बहुत सी गतिविधियां है, जिनसे हम अपने जीवन के लक्ष्य को तय कर एक नई दिशा की ओर ले जा सकते है। उन्होंने कहा कि इस कैंप में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियां टेबल टेनिस, बास्केट बॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट, कराटे, बॉलीवुड नृत्य आदि में प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, पंजाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.